फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्ति अस्पताल को बनाया कोविड हेल्थ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। नेरचौक मेडिकल कॉलेज को फिलहाल कोविड डेडिकेटिड अस्पताल नहीं बनाया जाएगा। यहां ओपीडी सामान्य रूप से चलती रहेगी। संक्रमण बेकाबू होने और मामले अप्रत्याशित बढ़े तो किसी भी समय अस्पताल को कोविड अस्पताल में बदला जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, 108 बिस्तर वाले प्री-फेब्रिकेटिड अस्पताल का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। इस अस्पताल के बनने में अभी भी बीस दिन का समय लग सकता है। तब तक कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
रत्ति अस्पताल को कोविड हेल्थ सेंटर बना दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। यहां 25 बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जोनल अस्पताल मंडी में एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल) में सौ बेड और सुंदरनगर एमसीएच में 50 बेड की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

...
285 बिस्तर : यह है स्वास्थ्य विभाग का प्लान
सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बीबीएमबी डेडिकेटिड कोविड अस्पताल में चालीस बेड की सुविधा है। इसके भर जाने पर 25 बेड वाले रत्ति कोविड हेल्थ सेंटर में रोगी भेजे जाएंगे। यदि यहां भी बिस्तर भर जाते हैं तो सुंदरनगर मातृ शिशु अस्पताल में पचास बेड की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद 100 बेड की व्यवस्था मातृ शिशु अस्पताल मंडी में की जाएगी। मंडी में भवन को लेकर थोड़ी अड़चन है। अभी सदयाना कोविड केंद्र एक्टिवेट है, जहां 70 बेड की व्यवस्था है। यहां भी रोगी भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा यदि जरूरत पड़ी तो पुराने कोविड केंद्र भी एक्टिवेट किए जा सकते हैं।
...
मेडिकल कालेज की ओपीडी रहे चालू
श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज को फिर से कोविड अस्पताल बनाने की तैयारियों पर लोगों में रोष है। व्यापार मंडल समेत लोगों में मनोज, दीपक, प्रवीण, जीवन और प्रहलाद का कहना है कि करीब एक वर्ष तक यहां पहले ही सेवाएं बंद होने से लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन अब अगर फिर से यहां कोविड अस्पताल शुरू किया जाता है तो हजारों लोगों को फिर ईलाज के लिए प्राईवेट अस्पतालों में जाना पड़ेगा।
तैयारी रखने के निर्देश: आरसी ठाकुर
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरसी ठाकुर ने कहा कि कोविड अस्पताल की सेवाएं शुरू करने से पांच सौ से 1000 की रूटीन ओपीडी प्रभावित होगी। कोविड अस्पताल शुरू करते हैं तो ओपीडी बंद करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सचिव से आदेश मिले हैं कि पूरी तैयारी रखें। लिहाजा बेड लगा दिए हैं और वार्ड तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें