रोटरी पोलियाे संक्रमण से होने वाले नुकसान और बचाव को लेकर कर रही काम : अमर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विश्व पोलियो दिवस पर जोगिंद्रनगर उपमंडल में रोटरी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रैलियों, भाषण और सलोगन के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने पोलियो के दुष्प्रभाव, इसके बचाव पर विचार रखे।
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, चैल्सी ने दूसरा और अवंतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वाति, लविशा और दिव्यांशी ने भी भाषण के माध्यम से पोलियो के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। सलोगन प्रतियोगिता में राघव ने पहला, अराध्य ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थी आरवी, आदविका, हर्षिका, अराध्य, राधिका, ईशाना, राघव, सृजा, परिक्षित, मुस्कान, अरिवा, पूनम, शिवांश, दिव्यांश, रचना, रितिका, अवनी, प्रांजल ने चित्रकला के माध्यम से पोलियो उन्मूलन अभियान में हासिल की गई सफलता, इसके दुष्प्रभाव और बचाव की जानकारी दी। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने कहा कि रोटरी पोलियाे संक्रमण से होने वाले नुकसान और इसके बचाव को लेकर यथासंभव प्रयास कर रही है। छोटे बच्चों को पीलिया से होने वाले लकवे जैसे रोगों से सुरक्षित बचाने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य शशि किरण, प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुशील कुमार पठानिया, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, डॉ. भाग चंद और एनआर बरवाल भी मौजूद रहे।