फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरतयौला में क्षय रोग पर फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरतयौला में वीरवार को क्षय रोग से बचाव को लेकर जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी के लक्षण, कारण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी। बताया गया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

समय पर जांच और पूरा इलाज करने से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। बीएमओ डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और दवाइयां पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें