मंडी। सूचना शिक्षा एवं संप्रेषण ब्यूरो स्वास्थ्य विभाग ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का जिला स्तरीय आयोजन जोगिंद्रनगर के शानन में किया। कार्यक्रम का संचालन बीएमओ डाॅ. संजय गुप्ता ने किया।
डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि मुंह के रोगों के मुख्य लक्षणों में दांतों का सड़ना, दांत पर सफेद या पीले धब्बे, मसूड़ों पर सूजन, खून निकलना, मुंह से बदबू आना आदि प्रमुख हैं। मुंह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या कारणों में जन्मजात कारण, खानपान की आदतें, दुर्घटना, शराब और तंबाकू का अधिक प्रयोग प्रमुख हैं।
नागरिक अस्पताल पधर से आए डाॅ. मनीष चौहान ने कहा कि 30 वर्ष की आयु के पश्चात प्रत्येक छह माह में अपनी जांच करवाएं। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लोक सिंह नेगी ने बताया कि मौखिक स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता जन्म से लेकर अंतिम समय तक रहती है। संवाद