फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वनों में आग की घटनाओं की रोकथाम पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। हंस फाउंडेशन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ग्राम पंचायत भांबला में जंगल में आग की घटनाओं को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसमें आईटीआई बतैल के प्रशिक्षुओं, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडल की सदस्यों सहित आम जनता से भाग लिया। वन रेंज अधिकारी अभिनव ठाकुर ने जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने, आग लगने से होने वाले नुकसान और उसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें