फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोजगार मेले में 305 अभ्यर्थियों का मौखिक मूल्यांकन के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में सेामवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने आईटीआई पासआउट उम्मीदवारों का लिखित टेस्ट लिया। इसमें 370 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें सें 305 उम्मीदवारों का चयन मौखिक मूल्यांकन के लिए हुआ।
विज्ञापन

यह साक्षात्कार आईटीआई कैंपस में मंगलवार को होगा। इसमें आईटीआई पासआउट (एनसीवीटी/एससीवीटी स्वीकृत) के विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। फिटर, वेल्डर, पेंटर (सामान्य), टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), टूल एंड डाई, मोटर मैकेनिक वाहन, ट्रैक्टर मैकेनिक, तकनीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, फाउंड्रीमैन, शीट मेटल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग और मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर के अभ्यर्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें