मंडी। शहर में ओला-उबर की तर्ज पर मेरी ऑटो एप की सुविधा को शुरू करने पर ऑटो रिक्शा यूनियन ने एतराज जताया है।
यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि मंडी की ऑटो रिक्शा यूनियन इस एप पर काम नहीं करेगी। कहा कि एप को कोई छह और सात प्रतिशत कमीशन नहीं देंगे। उनका उद्देश्य जनता से सीधे जुड़ना है, बिचौलियों से नहीं।
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के कुछ छात्र मेरी ऑटो एप मंडी के माध्यम से ओला-उबर की तर्ज पर सेवा आरंभ करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका ऑटो रिक्शा यूनियन ने कड़ा विरोध किया है। हालांकि अभी तक यह एप लांच नहीं हो पाई है। नगर निगम इस एप को तैयार करवा रही है। संवाद