सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला आयोजन समिति की बैठक एसडीएम सुंदरनगर एवं मेला समिति अध्यक्ष अमर नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक कमेटी के नोडल अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष अमर नेगी ने बताया कि 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के 10 और 11 मार्च को ऑडिशन करवाएं जाएंगे।
ऑडिशन निर्धारित दिनों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के सभागार में होंगे। 10 मार्च को जिला मंडी तथा 11 मार्च को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय में या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
....
20 मार्च से पहले करें खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन
मेला कमेटी के अध्यक्ष अमर नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, चैस, रस्साकशी आदि शामिल हैं। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। इच्छुक प्रतिभागी 20 मार्च से पहले डीएसपी कार्यालय सुंदरनगर में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मेले में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
000