बग्गी (मंडी)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बल्ह क्षेत्र के नलसर में दो दिवसीय भजन संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले दिन गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी श्वेता भारती और तरणी भारती ने भजन-संकीर्तन किया। इस दौरान महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
साध्वी श्वेता भारती ने बताया कि मानव जीवन का लक्ष्य ईश्वर प्राप्ति है। इसके बिना इंसान का जीवन व्यर्थ है। ईश्वर प्राप्ति पूर्ण सदगुरु की कृपा से ही संभव है। हमारे सभी धार्मिक ग्रंथ इस बात को प्रमाणित करते हैं कि एक पूर्ण सदगुरु जब हमें ज्ञान की दीक्षा देते हैं तो जीवात्मा के भीतर ईश्वर का प्रत्यक्ष दर्शन होता है। साध्वी तरणी भारती ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। संवाद