फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आधी रात घर के बाहर हॉर्न बजाने और गाली-गलौज करने से रोका तो दराट से किया हमला, तीन पर एफआईआर

Sun, 21 Jun 2026 01:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।

सार

मंडी जिले के  जोगिंद्रनगर में गाड़ी का हॉर्न बजाने और गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
घायल हेमराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में गाड़ी का हॉर्न बजाने और गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बस्सी के तहत आधी रात को घर के बाहर गाड़ी का हॉर्न बजाने और गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर तेजधार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित का बायां हाथ बुरी तरह कट गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित हेमराज (45 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी गांव नेर घरवासड़ा जोगिंद्रनगर ने बस्सी पुलिस चौकी में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीती आधी रात को जब वह अपने घर के अंदर खाना खा रहा था, तभी घर के बाहर तीन व्यक्ति बलबीर, आर्यन और आदित्य आए। तीनों जोर-जोर से गाड़ी का हॉर्न बजाने लगे और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। शोर सुनकर जब वह घर से बाहर आया और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने उसके बाएं हाथ पर दराट से वार किया, जिससे उसका हाथ कट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। घायल हेमराज का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें