फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-धन योजना से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। विधायक राकेश जमवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा में गरीब, किसान, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं लागू की गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए यह सुनिश्चित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। जबकि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से पारदर्शिता बढ़ी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें