जोगिंद्रनगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर पुष्पाजंली अर्पित करते
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर वीरवार को जोगिंद्रनगर के हराबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नाचन के विधायक विनोद कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि सुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रबल पक्षधर थे।
उनके नेतृत्व में देश ने राजनीतिक स्थिरता, विकास और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उनके नेतृत्व, विचारशीलता और संवेदनशीलता ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अटल के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और पुष्पांजलि देकर नमन किया। संवाद