फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्रस्ना लैब में थायराइड टेस्ट के सिर्फ सैंपल, रिपोर्ट के लिए दो दिन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल से नेरचौक भेजे जा रहे सैंपल
विज्ञापन

निजी लैब में महंगे दाम चुकाने को मजबूर मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में थायराइड जांच की सुविधा मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सरकार की ओर से अधिकृत क्रस्ना लैब में जांच मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों के सैंपल करीब 15 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजे जा रहे हैं। इसके चलते रिपोर्ट मिलने में दो दिन लग रहे हैं। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है या निजी लैब में महंगे दाम चुकाकर जांच करवानी पड़ रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल की सामान्य लैब में थायराइड जांच की सुविधा है लेकिन मशीन में बार-बार खराबी आने से मरीजों को क्रस्ना लैब का रुख करना पड़ता है। यहां भी केवल सैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट में देरी के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को दोबारा अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सराज घाटी के केलोधार निवासी ओम चंद, भगवाहन की कांता शर्मा, रोपड़ू रेहड़धार के हुकम चंद और बिजणी मंडी के कमल किशोर ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों खर्च हो रहे हैं। उन्होंने क्रस्ना लैब में मशीन स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्रस्ना लैब के प्रभारी अजय ने कहा कि कंपनी मशीन उपलब्ध करवाए तो तत्काल रिपोर्ट दी जा सकती है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि मशीन न होने से सैंपल नेरचौक भेजे जाते हैं, जहां से दो दिन बाद रिपोर्ट मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें