फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाचन में प्लास्टिक कचरे से बनेगा डामर

विज्ञापन
नाचन की सलवाहन पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट को लेकर पहुंचा लोक निर्माण विभाग का टिपर। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र में खड्डों और नालों की स्वच्छता को लेकर खंड विकास कार्यालय धनोटू की पहल अब अच्छे नतीजे देने लगी है। इस कड़ी में सलवाहन पंचायत में प्लास्टिक कचरे से डामर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 1400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को चूरे में बदलकर संबंधित सेग्रीगेशन प्लांटों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

आमतौर पर पंचायत क्षेत्रों में खड्ड और नाले प्लास्टिक कचरे से भरे रहते थे, लेकिन ग्रामीण विकास विभाग ने जब इस कचरे को उपयोगी बनाने की दिशा में पहल की तो यह कचरा अब आय का स्रोत बनने लगा है। अभियान के तहत खड्डों और नालों के आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर सड़क निर्माण में टारिंग के दौरान उपयोग किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग पंचायतों से एकत्र प्लास्टिक को अपने टिपरों के माध्यम से सलवाहन स्थित प्लास्टिक सेग्रीगेशन प्लांट तक पहुंचा रहा है। यहां तैयार प्लास्टिक चूरे को तारकोल और रोड़ी के साथ मिलाकर आगामी टारिंग सीजन में प्रयोग किया जाएगा। इससे सड़कों की मजबूती बढ़ेगी।
विज्ञापन

उधर, खंड विकास अधिकारी धनोटू ने सभी पंचायत सचिवों और पंचायत निरीक्षकों को खड्डों के किनारे प्लास्टिक फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई व जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे घरों से प्लास्टिक कचरा अलग कर बोरी में भरकर पंचायत घर तक पहुंचाएं, ताकि इसे प्लांट तक भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें