बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी कोठी गहरी पंचायत में सड़क निरीक्षण करते हुए।
मंडी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सोमवार को कोठी गहरी पंचायत के तहर रखेड़ रोड का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के इस अंतिम छोर के गांव में लोगों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा कि यह गांव अभी तक सड़क सुविधा से महरूम था। उन्होंने इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का लोगों को आश्वासन दिया था। अब यह सड़क करीब करीब तैयार हो गई है।
सड़क निर्माण से लोगों को अब आवागमन में सुविधा होगी वहीं भवन निर्माण सामग्री को घर तक पहुंचाना भी संभव होगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार विकास करवाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। झूठे आश्वासन देकर सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। संवाद