फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आशीष और खुशबू चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा रहीं। उन्होंने नशे को समाज की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताते हुए युवाओं से नशा उन्मूलन के लिए स्वयं जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके मधु सिस्टर और बीके ईशांत भाई की प्रेरणादायक उपस्थिति रही। स्वयंसेवकों की ओर से शिविर की गतिविधियों पर प्रस्तुति, नशा उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक तथा पारंपरिक हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर आशीष ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवक और खुशबू ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी दीपाली अशोक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें