कटौला (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित होकर सोमवार को कटौला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के संयोजक चैने राम रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य इंद्र सिंह रहे।
उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए सेवा भाव से आगे बढ़ें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बनवीर राणा ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। अतुल धर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मंडी के प्रचारक चिराग वर्मा, संघ से मंडी विभाग के कृषक प्रमुख परमदेव, कटौला खंड के कार्यवाह यादवेंद्र राणा, द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, द्रंग मंडल के अध्यक्ष राज ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद