फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पर्यटकों की आमद बढ़ते ही जोगिंद्रनगर से दौड़ेगी अतिरिक्त रेलगाड़ी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम विवेक जायजा लेते हुए। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

मौजूदा समय में केवल एक ही रेलगाड़ी दौड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांगड़ा घाटी रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। पर्यटन सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जोगिंद्रनगर तक अतिरिक्त रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई जा रही है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक कुमार ने जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के दौरे के दौरान यह आश्वासन दिया।



जोगिंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के साथ रेल यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे अतिरिक्त ट्रेन चलाने की संभावना पर विचार कर रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस मार्ग पर केवल एक ट्रेन का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन सुबह आठ बजे बैजनाथ पपरोला से रवाना होकर लगभग साढ़े नौ बजे जोगिंद्रनगर पहुंचती है। पहले यह ट्रेन साढ़े दस बजे वापसी के लिए प्रस्थान करती थी, लेकिन अब इसके समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन अब दोपहर साढ़े 12 बजे जोगिंद्रनगर से वापस जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि बैजनाथ पपरोला से पठानकोट जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके और वे समय पर दूसरी ट्रेन पकड़ सकें। डीआरएम ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए सेवाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें