फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एफआरए की औपचारिकताएं पूरी होते ही देवी-देवताओं को मिलेगी आधा बीघा भूमि

Sun, 15 Sep 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
संस्कृति सदन मंडी में बैठक में भाग लेते सर्व देवता सेवा समिति के सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
मंडी। वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) की सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने वाले 216 देवी-देवताओं को जल्द आधा बीघा भूमि की सौगात मिलने वाली है। इस भूमि पर देवी-देवता सामुदायिक भवन बना सकेेंगे। पहले चरण में यह सुविधा शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने वाले 216 देवी-देवताओं को ही मिलेगी। बाद में पूरे जिला के देवी-देवता इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

एफआरए की औपचारिकताओं को लेकर शनिवार को सर्व देवता सेवा समिति जिला इकाई की बैठक देव सदन एवं संस्कृति सदन मंडी में समिति प्रधान शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एफआरए की सभी औपचारिकताएं निपटाने और केस पूरा करने के लिए देवी-देवताओं के दो-दो कारदारों को नियुक्त किया गया। कारदार प्रशासन के साथ मिलकर जल्द इन केसों को निपटाने में सहयोग करेंगे।
बैठक में एफआरए केस के लिए मनोनीत परामर्शदाता नरेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कारदारों को केस पूरा करने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही सभी औपचारिकताएं निपटाकर फाइल कैसे तैयार की जाएगी, इसका भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि बैठक में आधा बीघा भूमि दिए जाने पर चर्चा की गई। इस संबंध में नौ सितंबर को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एफआरए मामलों को लेकर बैठक हुई थी। एडीसी ने कहा था कि एफआरए के मामलों को 10 दिनों में तैयार कर संबंधित एसडीएम के माध्यम से भाषा अधिकारी को भेजें। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द देवी-देवताओं को भूमि मिलेगी।
बैठक में समिति उप प्रधान राजू राम, मुख्य सलाहकार भीम चंद सरोच, महासचिव दिनेश, सचिव सुरेंद्र, कोषाध्यक्ष मनोज, संयुक्त सचिव भीम देव, संगठन सचिव लेख राज, हुक्म चंद, तोलु राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें