फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रा से दुष्कर्म का आरोप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जिले के फार्मेसी कॉलेज की एक छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का केस जंजैहली पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को गोहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से आरोपी लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहता है। पुलिस ने आरोपी सोलन निवासी युवक को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की गाड़ी और फोन भी जब्त कर लिया है। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें