फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमए अंग्रेजी की कक्षाएं शुरू करने के लिए धर्मपुर कॉलेज में जांची व्यवस्था

Sat, 31 Aug 2024 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में एमए अंग्रेजी की कक्षाओं को शुरू करने की व्यवस्था को देखने पहुंची एसपीयू की टी
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में एमए अंग्रेजी कक्षाओं को शुरू करने के लिए शुक्रवार को कॉलेज में व्यवस्थाओं की जांच की गई। एसपीयू मंडी की प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय ने कॉलेज का दौरा कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने शैक्षणिक ढांचे, शिक्षण सामग्री, पुस्तकालय और बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। एमए अंग्रेजी कक्षाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों की भी जांच की और शिक्षकों के साथ बातचीत कर उनकी तैयारी और पाठ्यक्रम की संरचना के बारे में जानकारी ली। साथ ही कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम भी करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. विवेकानंद शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. अनुपमा सिंह ने विद्यार्थियों को उनके जीवन के लक्ष्य, शिक्षा के आयामों तथा महिला सशक्तिकरण आदि के बारे में बताया। अंत में वरिष्ठ प्रो. रमेश चंद शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें