फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से खाली चल रहे पद पर की तैनाती, सोमवार को संभाल सकते हैं कार्यभार
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति रद्द होने से नागरिक अस्पताल गोहर के नन्हे मरीजों को भी मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में करीब चार महीनों से रिक्त चल रहे बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर स्वास्थ्य विभाग ने स्थायी विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। नवनियुक्त विशेषज्ञ सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में पदभार संभाल सकते हैं। चार महीने पहले बाल रोग विशेषज्ञ का तबादला होने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में यह पद रिक्त हो गया था। बाल रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने नागरिक अस्पताल गोहर में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को प्रतिनियुक्ति पर मंडी बुलाया था। हालांकि, इस अस्थायी व्यवस्था के चलते दोनों अस्पतालों में आने वाले मरीज प्रभावित हो रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग ने अब नए आदेश जारी कर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए नियमित बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल गोहर में तैनात विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद चिकित्सक ने वापस नागरिक अस्पताल गोहर में सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इससे गोहर अस्पताल में आने वाले बाल रोगियों को भी बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले गोहर क्षेत्र के मरीजों को बाल रोग विशेषज्ञ से उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक या क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का रुख करना पड़ रहा था।
बॉक्स
विभाग ने प्रतिनियुक्ति रद्द कर चिकित्सक को नागरिक अस्पताल गोहर भेज दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए स्थायी विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश जारी हो चुके हैं और वह शीघ्र ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे।-डॉ. दिनेश ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें