फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेएनवी की प्रवेश परीक्षा के लिए 16 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 23 Jul 2024 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जेएनवी डूंगरी के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट ttps://navodaya.gov.in/ पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आती है तो वे मोबाइल नंबर 82194-82550 और 89540-39120 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उहोंने कहा कि विद्यार्थी और अभिभावक किसी भी कार्य दिवस को जेएनवी डूंगरी में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राचार्य ने जिला हमीरपुर के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें