फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम नम शिवाय के जयकरों से गूंजेंगी छोटी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी 16 जुलाई से ओम नम शिवाय से गूंजेगी। सावन मास के शुरू होने पर एकादश रुद्र मंदिर मंडी में शुक्रवार को सुबह 9 बजे उपायुक्त अरिंदम चौधरी अखंड ज्योति प्रज्वलित कर जाप का शुभारंभ करेंगे। जाप 15 अगस्त तक दिन रात जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसमें 24 भक्त रात दिन भगवान शिव की प्रतिमा के आगे जाप में भाग लेंगे। एकादश रुद्र मंदिर में यह परंपरा 42 वर्षों से चली आ रही है। कोरोना काल में भी यह प्राचीन परंपरा बरकरार रही। जाप की तैयारियां कर ली हैं। मंदिर में हर सोमवार को खीर का भंडारा लगाया जाएगा। हर मंगलवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड का आयोजन होगा। एसओपी के तहत लंगर की व्यवस्था रहेगी।
एकादश रुद्र मंदिर के पुजारी सतसुंदरम ने कहा कि 16 जुलाई को सुबह नौ बजे से ओम नम शिवाय की अखंड ज्योति उपायुक्त अरिंदम चौधरी प्रज्वलित करेगी। इसकी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मंदिर आने वाले सभी भक्तों से पूरी तरह से मास्क और एसओपी का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें