फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
10 जुलाई तक नामांकन का रहेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्वयं-नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल खोल दिया है। शिक्षक 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, स्वयं-नामांकन की अंतिम पुष्टि 13 जुलाई तक करनी होगी।
विभाग ने शिक्षकों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यशैली से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें