फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सदर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर वंदना शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं। ये पद आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवाईं, झीड़ी, झाखड़ तथा स्नेहड़ा में भरे जाने हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय में 16 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवाईं और झाखड़ के लिए 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बालीचौकी जबकि आंगनबाड़ी केंद्र स्नेहड़ा के लिए 20 दिसंबर सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बल्ह स्थित नेरचौक के कार्यालय में होंगे। आंगनबाड़ी सहायिका को 5,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-225540 में संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें