फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंटी हेलनेट जालियां टूटीं, बागवान सुधार कार्य में जुटे

विज्ञापन
सराज के थाची में बगीचों में जुटे बागवान। संवाद
विज्ञापन
एंटी हेलनेट जालियां टूटीं, बागवान सुधार कार्य में जुटे
विज्ञापन

थाची में बर्फबारी से किसानों-बागवानों को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी के थाची इलाके में हाल ही में हुई बर्फबारी ने किसानों और बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बर्फ के अत्यधिक भार के कारण अधिकांश बगीचों में लगाई गईं एंटी हेलनेट जालियां टूट गईं। वहीं, उन्हें सहारा देने वाले बांस और लोहे के डंडे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मौसम साफ होते ही अब क्षेत्र के किसान और बागवान अपने बगीचों को दोबारा व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। वे एंटी हेलनेट जालियां और डंडों को फिर से स्थापित कर अपने सेब के पौधों को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। थाची के किसान केवली राम, इंद्र सिंह, नरपत राम, डोले राम और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले मौसम साफ और सुहावना था, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा था। इसके चलते सेब के पौधों में समय से पहले पत्ते निकलने शुरू हो गए थे। किसानों ने एहतियातन पहले ही जालियां लगा दी थीं, लेकिन अचानक बदले मौसम और बर्फबारी ने उनकी तैयारियों पर पानी फेर दिया और भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण न केवल जालियां और ढांचे टूटे, बल्कि कई सेब के पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ा है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे किसानों और बागवानों की चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें