फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज घाटी में एंटी-हेल नेट पूरी तरह नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। रविवार देर रात सराज घाटी में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। रात करीब 2:30 बजे आए भीषण अंधड़ और मूसलाधार बारिश ने समूचे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। अचानक शुरू हुई तेज हवाओं और गर्जना ने लोगों को दहशत में डाल दिया, जिससे कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

इस अंधड़ का सबसे बुरा असर शिक्षण संस्थानों पर पड़ा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहरीधार और प्राइमरी स्कूल केऊली की छतें हवा में उड़ गईं। कई रिहायशी मकानों की छतें उड़ने से लोग बेघर होने की कगार पर हैं। क्षेत्र में दर्जनों देवदार के पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। सेब के बगीचों को सुरक्षा देने वाले एंटी-हेल नेट पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं, जिससे पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर पॉलीहाउस भी मलबे में तब्दील हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ललित, प्रेम और संतोष के अनुसार इस भयावह मंजर ने 30 जून 2025 की उस विनाशकारी रात की याद दिला दी, जब क्षेत्र ने ऐसी ही त्रासदी झेली थी। प्रभावित लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तुरंत आकलन (सर्वे) किया जाए और प्रभावित परिवारों व बागवानों को अविलंब उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। फिलहाल क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली और संपर्क मार्ग बाधित होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि अंधड़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें