फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली स्कूल में खामियां मिलने पर अध्यापकों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों को होमवर्क देने के बाद उसे चेक नहीं कर रहे हैं। इस पर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त मंडी और शिक्षा उपनिदेशक को शिकायत भेजी थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंजैहली का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्कूल में बरती जा रही खामियों पर प्रधानाचार्य समेत अन्य अध्यापकों को निर्देश जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने शिक्षकों को सुझाव दिए और निष्पक्षता से कार्य करने की हिदायत दी। चार घंटे तक चली जांच में अधिकारी ने प्रशासनिक तौर तरीकों पर भी कई खामियां पाईं। इनमें कैश बुक मेंटेन न होना, प्रधानाचार्य की ओर से विभिन्न कक्षाओं का निरंतर निरीक्षण न करना आदि शामिल है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक 11वीं साइंस कक्षा का निरीक्षण कर रहे थे तो देखा कि पिछले एक वर्ष से डिजिटल बोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस बारे में उन्होंने स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि अगर बोर्ड खराब हो गया है, तो उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी गई। भविष्य में ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिलनी चाहिए। स्कूल में विज्ञान संकाय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप था कि शिक्षक विद्यार्थियों को होमवर्क दे रहे हैं लेकिन उसे कई दिन तक चेक नहीं करते हैं। उधर, शिकायतकर्ता लीलाधर चौहान ने जांच पर संतोष जताया।
विज्ञापन


...
स्कूल में विद्यार्थी के अभिभावक ने शिकायत दी थी। इसकी जांच वह स्वयं कर रहे हैं, स्कूल में कुछ कमियां पाई गई हैं। स्कूल प्रधानाचार्य समेत अध्यापकों को कुछ दिशानिर्देश दिए हैं और 15 दिन के भीतर जवाब प्रेषित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-सुशील कुमार शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें