सरकाघाट (मंडी)। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरकाघाट में पर्यावरण दिवस प्रधानाचार्य अनिता आजाद की अध्यक्षता में मनाया गया। स्कूल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रियाशा पहले, साक्षी दूसरे और पूनम तीसरे स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान अंशुल और आदित्य, दूसरा स्थान इशिका और आसिया, तीसरा स्थान आराध्या और मानसी ने हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में पहला प्रकृति और नैतिक, दूसरा गुंजन ने झटका। संवाद