फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रेम लाल चुने गुर्जर कल्याण संगठन द्रंग के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश गुर्जर कल्याण संगठन जिला मंडी की द्रंग खंड इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन लखदाता मंदिर रोपी में किया गया। चुनाव जिला अध्यक्ष तिलक राज बरगट की अध्यक्षता में हुए।
विज्ञापन

इसमें प्रेम लाल को अध्यक्ष, योगराज उपाध्यक्ष, रूप सिंह कटारिया महासचिव, पूर्ण चंद यादव कोषाध्यक्ष और बुद्धि सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया। जिला अध्यक्ष तिलक राज बरगट ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देकर संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। कहा कि गुर्जर समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। कहा कि जिले के सभी खंडों की कार्यकारिणियों का गठन जून माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें