उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला के भवन पर लगभग 3 करोड़ 69 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दं्रग क्षेत्र में सड़कों, पुलों तथा भवनों के निर्माण पर 12 करोड़ 36 लाख रूपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 23 लाख रुपये की उत्तरशाल चरण-एक पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कटौला में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पेयजल योजना रियागड़ी-लाजणू के विस्तारीकरण पर 3 करोड़ तथा बथेरी उठाउ पेयजल योजना पर 2 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। जिनमें रमा, बबली, हरी सिंह, चंद्रमणी, राजेंद्र, राजेश, रूकमणी, रक्षा, रवीना, काजल, मंगला, चित्रा, भारती, कृष्णा, बबीता, मनीषा, भूमिका, गोपाल कृष्ण, भूपेंद्र, चित्रा, अक्षिता, काजल, पारूल, योगिता, किरन, शांता देवी, प्रियंका, देवीना, भारती, रीना, प्रीति, आशा, अर्चना, अंजना, देविंद्रा, डिंपल, सुषमा, अंजली, मनीषा, चंचला, अंजू, पूनम, अनिता, पुष्पा व अन्य के नाम शामिल है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से दस हजार रूपये प्रदान किए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष टेक चंद, ग्राम पंचायत प्रधान नूपे राम, चंद्रमाणी, चैने राम, जोगेंद्र गुलेरिया, विजेंद्र ठाकुर, चंद्रशेखर, सीएमओ डा देशराज शर्मा व अन्य मौजूद थे।