मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुए। जिला परिषद सदस्य रजनी नायक विशेष अतिथि मौजूद रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य तिलक राज राठौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इसके लिए मुख्यातिथि इंद्र सिंह गांधी ने 11 हजार रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन देने की घोषणा की। जिला परिषद सदस्य ने बच्चों को बैठने के लिए 33 डेस्क देने की घोषणा की। मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर छठी से जमा दो तक के मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें राहुल, विशाल, यादविंद्र, हीना, पीयूष, मोनिका, दिव्या, वर्षा, मुकेश, चेतना कुमारी, संगीता, साक्षी, श्वेता, नीलम, विपाशा, एश्वर्या शर्मा, हरीश कुमार, भूपेंद्र पाल, मनीषा, वैशाली, पूनम, रूपाली, दुष्यंत, पीयूष, वंदना, मुनीष, स्मृति, लक्ष्य सहित अन्य को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान कर्म सिंह, डीपीई प्रेम सिंह, बल्ह भाजपा अध्यक्ष हेमपाल राणा, गलमा पंचायत प्रधान देवकी नंदन, देवेंद्र कपूर, स्कूल स्टाफ सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
000