मंडी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष खेम चंद संध्याना ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों और सभी मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।
अंकुश घोष और कर्म सिंह को महामंत्री बनाया गया है। प्रताप चौहान, कृष्ण सिंह, हंस राज भारद्वाज और गोबिंद राम को उपाध्यक्ष बनाया गया। भुट्टू राम कोषाध्यक्ष बनाया है। रमेश चंद, धनेश्वर सिंह, चमन लाल और अर्जुन सिंह सचिव होंगे। बालक राम को कार्यालय सचिव तथा प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सुरेश भारद्वाज प्रवक्ता और टोडरमल को सोशल मीडिया संयोजक चुना। सतीश कुमार को जिला आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी है।
इसके अतिरिक्त देवी सिंह, दौलत राम, जैवंती, सीता राम चौहान, गोवर्धन सिंह, हुकम चंद, प्रेम चंद, नारायण सिंह, जालम सिंह, परमानंद, कांशी राम, रवि सिंह, मान सिंह, जगदीश चंद, संदीप कुमार, संजय कुमार को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। संवाद
अनुसूचित जाति मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए प्रीतम सिंह को जंजैहली मंडल, तेज सिंह को थुनाग, मोलक राम को बालीचौकी, जीवन चौहान को नेरचौक, राज कुमार को बल्ह-रिवाल्सर, राजेंद्र कुमार को कोटली, रमेश कुमार को द्रंग , प्रेम दास को स्नोर, देश राज को पधर, कपिल देव को जोगिंद्रनगर , देश राज को चौंतड़ा व सुभाष चंद को लडभड़ोल मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।