फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंडोर स्टेडियम के लिए अनिल ने जारी किए 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम को लेकर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपये खेल विभाग को जारी कर दिए हैं। मंगलवार को विधायक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता और युवाओं को खेल के अवसर प्रदान करने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने पड्डल में इंडोर स्टेडियम का विरोध करने वालों को जवाब देते कहा कि जब भी विकास कार्य शुरू होता है तो हमेशा विरोध होता आया है। वह किसी विरोध-प्रदर्शन से नहीं डरते हैं। राजनीति में कोई भी नई परियोजना लाएंगे तो उसका पहले विरोध ही होगा। धरातल पर जब परियोजना उतरती है तो उसके बाद विरोध मायने नहीं रखता। उन्होंने इंदिरा मार्केट का जिक्र करते हुए कहा कि जब इसका निर्माण हुआ था तब भी विरोध हुआ था। इसी तरह चौहाटा बाजार के सौंदर्यीकरण के समय भी विरोध हुआ था। पड्डल में इंडोर स्टेडियम को लेकर मृदा परीक्षण के लिए सैंपल साई को भेजे गए हैं। इसी के आधार पर इंडोर स्टेडियम का नक्शा तैयार किया जाएगा। दो माह पहले साई के वास्तुकार ने खुद पड्डल मैदान में पहुंचकर इसका जायजा लिया था।
...

दो भाजपा पार्षदों समेत तीन कर चुके हैं विरोध
पड्डल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम को लेकर हाल ही में नगर निगम की बैठक में दो भाजपा पार्षदों समेत तीन विरोध जता चुके हैं। महापौर वीरेंद्र भट्ट समेत कई भाजपा और कांग्रेस के पार्षद पड्डल में इंडोर स्टेडियम बनाने के पक्ष में हैं। इसके अलावा शहर में कई संस्थाएं भी इंडोर स्टेडियम को लेकर अपना विरोध जता चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें