फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में एसपीयू का कैंपस बंद करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में करीब दस करोड़ की लागत से बनाए गए भवन को एमएलएसएम काॅलेज को सौंपने से सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) का सुंदरनगर कैंपस बंद हो गया। एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री जाह्नवी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस भवन को काॅलेज को सौंपे जाने से भविष्य में विवि के यहां नया कोर्स चलाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं को कम खर्चे पर पढ़ाई से भी वंचित रहना पड़ेगा। कुछ वर्ष पूर्व यहां पर तकनीकी विश्वविद्यालय की संभावनाएं तलाशी जा रही थीं लेकिन ऐन मौके पर यह विवि हमीरपुर शिफ्ट कर दिया गया। अब सरदार पटेल विश्वविद्यालय का कैंपस भी हाथ से निकल गया। उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान की दृष्टि से महत्वपूर्ण एक विश्वविद्यालय के कैंपस का क्षेत्र से चले जाना सुंदरनगर के लिए एक बड़ा नुकसान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें