फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंकर बोल्ट और टीआरएफ मैट से दी डंगे को पकड़, अब उगेगी हरी घास

Wed, 14 May 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विश्वकर्मा चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले में लोक निर्माण विभाग ने आधुनिक तकनीक से डंगे का कार्य पूरा कर दिया है। डंगे की खासियत यह है कि इसे एंकर बोल्ट, वायर और टीआरएफ मैट के जरिये मजबूती दी गई है। जमीन के अंदर आठ मीटर तक एंकर बोल्ट डाले गए हैं। पानी की निकासी के लिए लेयर बनाकर चार मीटर अंदर तक पाइप डाले हैं।
विज्ञापन

इसके ऊपर टीआरएफ मैट और लोहे का जाला डालकर इन्हें वायर और एंकर बोल्ट के जरिए मजबूती दी गई है। शहर में पहली बार इस तकनीक के माध्यम से यह कार्य किया गया है। आने वाले दिनों में डंगा हरा भरा दिखाई देगा। विभाग का मानना है कि जल्द डंगे पर घास भी उग आएगी, जिससे और मजबूती मिलेगी। बता दें कि 2023 में आई आपदा के दौरान उक्त डंगा गिर गया था।
पिछली बरसात के दौरान विभाग ने डंगे को तिरपाल से ढक दिया था। इस बरसात से पहले विभाग ने काम पूरा कर लिया है। ऐसे में थनेहड़ा मोहल्ले के लोगों को काफी राहत मिली है। उधर, मंगलवार को डंगे के नीचे सड़क पर पड़ी धूल मिट्टी को नगर निगम की टीम ने पानी डालकर साफ कर दिया। खुद कार्य का जायजा लेने के लिए निगम के महापौर पहुंचे थे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गाेविंद ठाकुर ने बताया कि डंगे का कार्य पूरा करने के बाद नीचे सड़क की सफाई निगम की ओर से करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें