फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन की नई अलाइनमेंट के विरोध के बीच समर्थन में उतरीं 20 पंचायतें

Thu, 05 Dec 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट फोरलेन की अलाइनमेंट को लेकर मच्छयाल में बैठक करते 20 पंचायतों के लोग। -संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट फोरलेन के निर्माण को लेकर जोगिंद्रनगर में विवाद बढ़ता जा रहा है। मसौली, जलपेहड़, भराडू, नौहली, ब्यूंह, दारट बगला और कस सहित 20 पंचायतों के ग्रामीणों ने नई अलाइनमेंट से फोरलेन के निर्माण का समर्थन करते हुए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में पुरानी अलाइनमेंट पर सवाल उठाते हुए 2016 के सर्वे के अनुसार फोरलेन के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से भी पत्राचार कर अपनी मांगों को एनएचएआई के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की गुहार लगाई है। बुधवार को इन पंचायतों के ग्रामीणों ने मच्छयाल मंदिर परिसर में बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी आवाज उठाई। मसौली पंचायत के चंद्रकांत, उपप्रधान मनीश, नौहली के पूर्व प्रधान अनिल, भराडू निवासी सुरेंद्र, बलदेव, कुलदीप, पवन, रतन, जगदीश, विरेंद्र, नागपाल ने कहा कि यदि फोरलेन की नई अलाइनमेंट लागू होती है तो 20 पंचायतों के विकास में तेजी आएगी। पूर्व में किए गए सर्वे में घट्टा से ढेलू, जिमजिमा, गलू से कोटरोपी तक फोरलेन का निर्माण जनहित में सही नहीं है।
बता दें कि मंडी-पठानकोट फोरलेन के निर्माण में घट्टा से नारला तक अलाइनमेंट के बदलाव का घट्टा से ढेलू, जिमजिमा, गलू से कोटरोपी तक के लोग विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि नई अलाइनमेंट से घट्टा से नारला तक के लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें