फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में हादसे में घायल मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सड़क हादसे में घायल मरीज को एंबुलेंस न मिलने पर निजी वाहन में टां
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अब गंभीर हालत में रेफर हो रहे मरीजों को एंबुलेंस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रविवार देर रात सड़क हादसे में घायल मरीज को सीटी स्कैन के लिए टांडा अस्पताल रेफर किया तो अस्पताल परिसर में मौजूद एंबुलेंस नहीं मिल पाई। निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले मरीज के तीमारदारों को तीन हजार रुपये टैक्सी के लिए चुकाने पड़े।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल स्यूरी निवासी शम्मी कुमार के परिजनों शशि कुमार, शांता देवी और सोनी ने सोमवार को बताया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए शम्मी को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।
स्थानीय अस्पताल में तैनात दोनों एंबुलेंस सेवाओं का अस्पताल से बाहर होने पर उन्हें अपने स्तर पर सुविधा उपलब्ध करवा मरीज को टांडा अस्पताल ले जाने का फरमान जारी हुआ। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को चालकों के पदों को जल्द भरने के लिए पत्राचार किया गया है। अस्पताल से गंभीर मरीजों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नेरचौक और टांडा स्थित अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें