फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुथाह मेले में पूर्व सीएम को न बुलाने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखलीनाल में आयोजित जिला स्तरीय कुथाह मेले को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। 22 मई से शुरू हुआ मेला विवादों के घेरे में आ गया है। भाजपा समर्थित तुंगाधार पंचायत के प्रधान हेमराज ने कांग्रेस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन पर दबाव बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को मेले में आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस के एक नेता के इशारे पर मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को नजरअंदाज किया गया। पूर्व प्रधान जस्सी देवी ने भी प्रशासन पर मेले में महिला मंडलों और स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले मेला दस दिन चलता था, अब प्रशासन ने इसे आठ दिन का कर दिया।

विवाद तब और गहरा गया जब कांग्रेस नेता एवं निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजयपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि स्थानीय लोग उन्हें मेले में आमंत्रित करना चाहते थे, लेकिन कुछ नकारात्मक लोगों ने व्यवधान डाला। दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ शरारती तत्व भाजपाइयों के इशारे पर मेले को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम थुनाग लक्ष्मण कनेट ने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। आयोजन को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। मेले के समापन पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें