फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाइजीरियन व्यक्ति का शव को अधिकृत सदस्य को सौंपा

Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नेरचौक के शव गृह में रखे गए नाइजीरियन मूल के व्य​क्ति के शव को अ​धिकृत व्य​क्ति को
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखे 38 वर्षीय नाइजीरियन का शव शनिवार को हाई कमीशन की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि को सौंपा गया। नाइजीरियन मूल के व्यक्ति सोलोमन की मौत 13 मार्च को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा व्यक्ति की पहचान कर नाइजीरिया दूतावास से संपर्क किया गया, जहां से व्यक्ति का शव लेने अधिकृत सदस्य नेरचौक पहुंचे, जिन्हें शव को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त नाइजीरियन टूरिस्ट वीजा के तहत पिछले कुछ महीनों से मनाली के एक होटल में कमरा लेकर रह रहा था, जहां उसकी तबीयत खराब हुई तो एक टैक्सी चालक द्वारा उसका मनाली के एक अस्पताल में चेकअप करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल संबंधी समस्या से अवगत करवाया और विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज के लिए सुझाव दिया।
टैक्सी चालक ने सोलोमोन का मंडी के एक निजी अस्पताल में भी चेकअप करवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार में ही उक्त नाइजीरियन की मौत हो गई। जिस पर पुलिस प्रशासन ने पासपोर्ट में पाया कि व्यक्ति नाइजीरिया का रहने वाला है। अब नौ दिन बाद अधिकृत व्यक्ति कलैसटिन नवालीसा पहुंचा, तो पुलिस द्वारा सोलोमन का शव उसे सौंप दिया गया। शव एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली दूतावास भेजा गया, वहां से नाइजीरिया भेजा जाएगा। उधर, पुलिस थाना प्रभारी बल्ह संजय कुमार ने बताया कि नियमानुसार शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें