फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निगरानी के दायरे में गोहर के सभी शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में पीलिया की स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने अब स्कूलों के साथ आईटीआई और महाविद्यालयों को भी निगरानी के दायरे में ले लिया है। एसडीएम गोहर की ओर से जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों को पीलिया से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

आदेश बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय गोहर, उपमंडल गोहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, अभिलाषी विश्वविद्यालय, आईटीआई चच्योट सहित संबंधित संस्थानों को भेजे गए हैं। प्रशासन ने संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करें।

...
सेप्टिक टैंकों की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
गोहर उपमंडल में पीलिया रोग के लगातार फैलते मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। एसडीएम गोहर की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार क्षेत्र में सेप्टिक टैंकों और दूषित पानी की समस्या की जांच के लिए एक संयुक्त निरीक्षण समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में एसडीएम गोहर को अध्यक्ष तथा तहसीलदार/नायब तहसीलदार गोहर, खंड विकास अधिकारी गोहर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता और चिकित्सा अधिकारी गोहर को सदस्य बनाया गया है। यह समिति विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में सेप्टिक टैंकों की स्थिति की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें