फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बारिश, हाईवे पर हो गया जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में मंगलवार दोपहर बाद तेज बारिश से हाईवे पर जल भराव हो गया। इससे दो और चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कारोबारियों का साजो सामान भी भीग गया। दोपहर बाद करीब सवा चार बजे आसमान में अंधेरा छा जाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

पठानकोट चौक, बस स्टैंड और सरकाघाट सड़क पर जल भराव की स्थिति से पैदल गुजरने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। कारोबारी मनीष कुमार, संजय, मनोहर ने बताया कि दुकान के समीप रखा सामान भी संभालने का मौका नहीं मिला। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसान और बागवानों के खेतों में सफेद चादर बिछ गई। तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि तेज वर्षा और ओलावृष्टि से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना प्रशासन को नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें