फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी रोगों से बचाव के लिए कदम उठाएं सभी विभाग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों को मौसमी रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बरसात के मौसम में पानी के दूषित होने से जलजनित रोगों के फैलने की आशंका के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बरसात के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करें। जिन क्षेत्रों में जलजनित रोगों के अधिक मामले पाए जाते हैं, वहां पर विशेष टीम गठित कर निगरानी की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जलजनित रोग के मामले सामने आने की स्थिति में इसकी सूचना जिला आपदा प्राधिकरण को दें। साथ ही जिन क्षेत्रों में इन रोगों के अधिकतर मामले प्रकाश में आएं, वहां पर स्वास्थ्य टीम तैनात कर रोग पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को स्कूलों में जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई करने के लिए स्कूल प्रबंधन को समुचित कदम उठाने के निर्देश दें। उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग को सभी खंड विकास अधिकारियों के सहयोग से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जलजनित रोगों से बचाव के लिए उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों के बारे में जागरूक करने पर बल दिया। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह सभी बस अड्डों में जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें