फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टीबी मुक्त हुई जोगिंद्रनगर की चलाहरग, जलपेहड़ पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए जोगिंद्रनगर उपमंडल की दो पंचायतों चलाहरग और जलपेहड़ में टीबी मुक्त हो गई हैं। एसडीएम जोगिंद्रनगर ने चल्हारग पंचायत को पहली बार टीबी मुक्त होने पर कांस्य पदक और जलपेहड़ पंचायत को लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त होने पर सिल्वर पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जलपेहड़ पंचायत के टीबी मुक्त होने पर पंचायत प्रधान पीसी महंत को सम्मानित किया गया है। चल्हारग पंचायत में बीते दो सालों से टीबी से संक्रमित किसी भी मरीज की पुष्टि न होने पर पंचायत के उपप्रधान कांशी राम को नवाजा गया है। वीरवार को जोगिंद्रनगर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में बीएमओ डॉ. संजय गुप्ता के मुताबिक वर्ष 2025 में खंड चिकित्सा अधिकारी पधर के तहत आने वाली जोगिंद्रनगर की 16 पंचायतों में अब तक 33 क्षय रोग से ग्रसित मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीएमओ ने बताया कि निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाली पंचायतों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा तथा उन्हें 5 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान टीबी चैंपियन प्रवीना देवी ने भी अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें