फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलका बनी विजेता

विज्ञापन
लडभड़ोल कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में दम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायक होती हैं। इसके तहत महिला और पुरुष वर्गों की बैडमिंटन और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के तहत महिला वर्ग में अलका कुमारी विजेता, शांति उपविजेता जबकि पुरुष वर्ग में ऋतिक विजेता और नितिन उपविजेता रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार की टीम विजतेा और रितिक की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में स्वाति की टीम विजेता और दिशा की टीम उपविजेता रही। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स संयोजक प्रो. संजीव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव ने सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें