फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे के लिए किया अखंड पाठ साहिब

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए जोगिंद्रनगर में श्री गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा के तत्वावधान से दो सप्ताह से जारी अखंड पाठ साहिब का समापन रविवार को शरबत की अरदास और भोग के साथ हुआ। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई सेवा सिंह ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए शरबत के भले पर सुख शांति की अरदास की।
विज्ञापन

कोविड की बंदिशों को ध्यान में रखते हुए बेहद सूक्ष्म तरीके से अखंड पाठ किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरप्रीत सिंह, सचिव जगजीत सिंह और कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह ने अखंड पाठ के भोग की रस्मों को पूरा किया। ग्रंथी सेवा सिंह ने बताया कि मानवता के लिए नुकसानदायी साबित हो रहे कोरोना वायरस से हर वर्ग को सुरक्षित रखने के लिए अखंड पाठ साहिब किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए गुरुद्वारा परिसर में कोविड के नियमों के तहत प्रार्थना हो रही है। सभा के प्रधान गुरप्रीत सिंह और कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें