फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ठाकुर के बदौलत विश्व विजेता बना भारत : रामस्वरूप

Sun, 23 Oct 2016 10:23 PM IST
मंडी
विज्ञापन
अहमदाबाद में कबड्डी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद खिलाड़ी विजय कुमार के साथ सांसद रामस्वरूप शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भारत ने कबड्डी विश्व कप जीतकर साबित कर दिया है कि वह कभी हार मानने वाले नहीं है। कबड्डी विश्व कप में भारत हिमाचल के गबरू अजय ठाकुर की बदौलत विजेता बना है। जिससे हिमाचल का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में हुए कबड्डी विश्व कप फाइनल में भारत की ओर से ईरान को हराने के बाद हिमाचल के गबरू अजय ठाकुर को बधाई दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कबड्डी भारत का प्राचीन खेल है तथा इस खेल को भारत ने ही विश्व में एक नई दिशा दी है। पिछले कई सालों ने भारत लगातार विश्वकप जीत रहा है। कबड्डी के विश्वकप में 12 देशों की टीमों ने भाग लिया। भारत की ओर से हिमाचल के गबरू अजय ठाकुर ने अपनी प्रतिभा दिखाई और विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया। इसके अलावा हिमाचल से महिला कबड्डी टीम में पूजा ठाकुर, कविता भी अपना जौहर दिख चुकी हैं। अजय ठाकुर ने ईरान की टीम का चक्रव्यूह तोड़कर भारत को विश्व विजेता बना दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें