फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के दौर से गुजर रही कृषि और बागवानी : सिंघा

Sat, 03 Aug 2024 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सेब उत्पादक संघ बालीचौकी लोकल कमेटी ने सेब उत्पादक संघ के अखिल भारतीय संयोजक राकेश सिंघा की अध्यक्षता में बाजार में एक रैली निकाली। बालीचौकी में किसानों और बागवानों को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने बागवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के चलते सेब की खेती के साथ-साथ पूरी कृषि संकट के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की खुला व्यापार खुला बाजार की नीति के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दब गया है। सेब और कृषि में लागत इतनी ज्यादा हो गई है कि किसान सरकार से लिए गए ऋण को भी नहीं चुका पा रहा है। इस वजह से किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। सिंघा ने कहा कि आने वाले समय में इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान 100 से अधिक बागवानों ने रैली में भाग लिया। इस दौरान राज्य कमेटी सदस्य सेब उत्पादक संघ महेंद्र राणा ने अपने विचार भी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें