फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन दिन के बाद पीलिया का एक और मरीज मिला

Mon, 01 Dec 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह थमा नहीं है। तीन दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर एक नया मामला सामने आया है। अब तक कुल 31 पीलियाग्रस्त मरीज सामने आ चुके हैं। कई लोग अब भी इलाज की बजाय झाड़-फूंक का सहारा ले रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बरच्छवाड़ क्षेत्र से दो भाई-बहन को पीलिया के लक्षणों के चलते नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती किया गया था। अब उसी क्षेत्र से एक और लड़की में हेपेटाइटिस-ए की पुष्टि हुई है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पहले आए ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और मौजूदा स्थिति पहले की तुलना में नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से साफ पानी का उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें